Home » Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के लिए 54 अभ्यर्थियों का चयन, 13,500 रुपए मिलेगा स्टाइपेंड

Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के लिए 54 अभ्यर्थियों का चयन, 13,500 रुपए मिलेगा स्टाइपेंड

by Hari Shankar Gope
Kolhan University Registrar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत कुल 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन 4 मई 2026 को जारी विज्ञापन और रिक्तियों के आधार पर झारखंड सरकार की नियमानुसार किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय और अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 13,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

21 से 31 अगस्त तक करना होगा योगदान

सभी चयनित अभ्यर्थियों को 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच किसी भी कार्य दिवस में अपने आवंटित कॉलेज या विश्वविद्यालय विभाग में योगदान करना अनिवार्य है। तय समय पर योगदान नहीं करने पर नियुक्ति का दावा स्वतः समाप्त हो जाएगा।

योगदान के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और योगदान प्रतिवेदन जमा करना होगा।

इन जगहों पर होगी तैनाती

चयनित युवाओं को प्रशासनिक अनुभाग, कंप्यूटर लैब, भौतिकी प्रयोगशाला, पुस्तकालय समेत विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष की होगी और अवधि पूरी होने के बाद यह स्वतः समाप्त हो जाएगी।

Read Also Chaibasa News : चक्रधरपुर में गरजे AIRF महासचिव शिव गोपाल मिश्रा, ठेका प्रथा पर जमकर बरसे

Related Articles