Home » Koderma News : नकली शराब केस में मामला कमजोर करने के लिए ₹15 हजार घूस लेते चंदवारा थाना का एसआई गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

Koderma News : नकली शराब केस में मामला कमजोर करने के लिए ₹15 हजार घूस लेते चंदवारा थाना का एसआई गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

केस को रफा-दफा करने या कमजोर करने के नाम पर अभियुक्त से ₹1 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। योजना के तहत गुरुवार को पहली किस्त के रूप में ₹15 हजार देने की बात तय हुई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
koderma police personnel arreste
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : हजारीबाग की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को ₹15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार है। गिरफ्तारी के बाद चंदवारा थाना में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि अवैध शराब बरामदगी के एक मामले में केस को रफा-दफा करने या कमजोर करने के नाम पर अभियुक्त से ₹1 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। योजना के तहत गुरुवार को पहली किस्त के रूप में ₹15 हजार देने की बात तय हुई थी। जैसे ही रकम दी गई, एसीबी की टीम ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में जेएलकेएम नेता प्रेम नायक ने बताया कि कांड के कुछ आरोपी उनकी पार्टी के विधायक जयराम महतो के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे।

उनका आरोप था कि उनसे पैसे की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद विधायक ने प्रेम नायक को मामले में मदद करने को कहा। प्रेम नायक के अनुसार, उन्होंने कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम से बातचीत शुरू की, जहां उनसे ₹1 लाख की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसीबी हजारीबाग को दी। एसीबी की योजना के तहत गुरुवार को ₹15 हजार देने पर टीम ने सब इंस्पेक्टर पवन राम को दबोच लिया। बता दें कि 11 फरवरी को चंदवारा थाना क्षेत्र के चीलोडीह में एक पोल्ट्री फार्म की आड़ में नकली शराब बनाने के मामले का खुलासा पुलिस ने किया था। इसकी जांच की जिम्मेदारी एसआई पवन कुमार राम को सौंपी गई थी।

Read also Dhanbad News: पटना-बोकारो बुंदेला बस से भारी मात्रा में नकली पनीर और घी जब्त, धनबाद में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment