Home » Hazaribagh Murder: केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास वारदात से सनसनी

Hazaribagh Murder: केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास वारदात से सनसनी

विक्की सोनी केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि वह अपने एक साथी के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान करसो पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Hazaribagh murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप मंगलवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्की सोनी केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि वह अपने एक साथी के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान करसो पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए।
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। बरही थाना पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Comment