Home »  Jamshedpur Theft : बिष्टुपुर में दुकान का ताला तोड़कर 1 करोड़ रुपये की प्रिंटिंग मशीन और सामान चोरी करने का आरोप, थाने में शिकायत

 Jamshedpur Theft : बिष्टुपुर में दुकान का ताला तोड़कर 1 करोड़ रुपये की प्रिंटिंग मशीन और सामान चोरी करने का आरोप, थाने में शिकायत

पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा सामान बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
बिष्टुपुर में चोरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने अपनी दुकान की मालकिन और उसके बेटे पर दुकान का ताला तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के प्रिंटिंग मशीन, कच्चे माल और अन्य सामान चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3, कंस्ट्रक्शन एरिया स्थित समृद्धि इंक्लेव के बेसमेंट में सम्राट एंटरप्राइजेज नामक प्रिंटिंग प्रेस संचालित करता है। करीब 533 वर्गफुट क्षेत्रफल वाली इस दुकान का मासिक किराया 25 हजार रुपये है, जिसे वह वर्ष 2019 से दुकान की मालकिन चंद्रवती शर्मा और उनके पुत्र सोनल शर्मा को दे रहा है।

शिकायत के अनुसार 4 जून 2026 को उसी बिल्डिंग में रहने वाले नवल कुमार अग्रवाल ने फोन कर सूचना दी कि दुकान पूरी तरह खाली है और वहां पेंटिंग का कार्य चल रहा है। सूचना मिलने पर जब वह दुकान पहुंचे तो पाया कि उनके ताले की जगह दूसरा ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि दुकान से सभी सामान हटाए जा चुके हैं।

प्रेस संचालक का आरोप है कि दुकान मालकिन चंद्रवती शर्मा और उनके पुत्र सोनल शर्मा ने मिलकर दुकान का ताला तोड़कर लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के प्रिंटिंग उपकरण और अन्य सामान हटा लिए। चोरी गए सामानों में चार अत्याधुनिक जेरॉक्स मशीनें, पेपर एवं स्टिकर कटिंग मशीन, इनवर्टर और बैटरियां, सीसीटीवी कैमरे, आयरन रैक, वैक्यूम क्लीनर, बड़ी मात्रा में प्रिंटिंग सामग्री, कंप्यूटर, फर्नीचर और स्प्लिट एसी शामिल हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा सामान बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment