Home » Jamshedpur News : पोटका में 21 हजार मतदाता हैं अनमैप्ड, चिन्हित कराने में जुटे विधायक

Jamshedpur News : पोटका में 21 हजार मतदाता हैं अनमैप्ड, चिन्हित कराने में जुटे विधायक

प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, पीएम आवास योजना और एसआईआर की समीक्षा

by Mujtaba Haider Rizvi
sanjeev sardar janta darbar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : प्रखंड दिवस के अवसर पर मंगलवार को पोटका के विधायक Sanjeev Sardar ने प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि कक्ष में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शिकायतों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान विधायक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की। अंचलाधिकारी निकिता बाला ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अभी भी लगभग 21 हजार मतदाता ऑनमैप्ड हैं, जिन्हें चिह्नित करने का कार्य तेजी से जारी है। इस पर विधायक ने प्रशासन और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी वास्तविक मतदाता एसआईआर प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने झामुमो के बीएलए को भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने का निर्देश दिया।

इसी दौरान कुलडीहा पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। विधायक ने प्रखंड समन्वयक राजेश प्रसाद को निर्देश देते हुए कहा कि आवास योजना के लाभुकों का चयन ग्रामसभा के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ मिलना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की मनमानी या पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने तथा योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

मौके पर झामुमो नेता सुधीर सोरेन, हितेश भगत, लाथरो टुडू, बिरेन पात्र, मनोरंजन सरदार समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read also Jamshedpur News : अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर रेल सिविल डिफेंस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

Related Articles

Leave a Comment