Jamshedpur : सेमेस्टर फीस की मांग करने पर काेअाॅपरेटिव लाॅ काॅलेज के एलएलबी में एक पूर्व व एक वर्तमान छात्र पर प्रिंसिपल डाॅ जितेंद्र कुमार काे धमकी देने उनके साथ गाली गलौज अाैर डंडे से प्रहार करने का अाराेप लगा है। इस संबंधत में प्रिंसिपल की अाेर से काॅलेज के पूर्व छात्र पार्थाे प्रकाश माझी व भीम सेन मुर्मू के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है साथ ही एसएसपी काे भी इसकी जानकारी देते हुए दाेनाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी।
मामला शनिवार का है। आराेप है कि दाेनाें छात्र बिना अनुमति के प्राचार्य कक्ष में घुस गए और प्राचार्य के साथ बदतमीजी किया। प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार ने जब इसका विरोध किया तो वे व्यक्तिगत हमले पर उतर आए। प्राचार्य एवं वहाँ के कर्मचारियों को डराने धमकाने की मंशा से बिना इजाजत के कुर्सी में बैठकर प्राचार्य के टेबल में डंडा पटकने लगे और आगे देख लेंगे की घमकी देने लगे। इस दाैरान किसी तरह प्राचार्य ने मौजूद कर्मचारियों के मदद से स्वयं को बचाया।
फीस मांगने पर नाराज थे दाेनाें छात्र
मिली जानकारी के अनुसार मामला सेमेस्टर फीस के भुगतान का है। पार्थाे प्रकाश माझी एलएलबी 2021-24 का छात्र है जाे अब पास आउट हाे चुका है। लेकिन अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क का भुगतान उसने काॅलेज काे नहीं किया है। ऐसे में काॅलेज ने एफिडेविड के आधार पर उसे छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हाेने दिया। एफिडेविड में उसने कहा था कि वह परीक्षा के बाद फीस का भुगतान कर देगा। लेकिन, जब फीस नहीं जमा किया ताे काॅलेज ने उसके सर्टिफिकेट काे जारी करने से मना कर दिया, जिससे वह नाराज था। इसी प्रकार भीमसने मुर्मू भी एलएलबी का छात्र है और उसने भी फीस नहीं जमा की। जब प्रिंसिपल की ओर से फीस भुगतान की मांग की गई ताे दाेनाें नाराज हाे गए और प्रिंसिपल के चेंबर में घुस कर इस घटना काे अंजाम दिया।
शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार की घटना की टाकू ने की निंदा, सुरक्षा की मांग
शिक्षकों के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में टाकू का एक प्रतिनिधिमंडल विधि महाविद्यालय पहुंचा और प्राचार्य व शिक्षकों से मुलाकात कर घटना की कड़ी निंदा की। संगठन ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि छात्रों द्वारा शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। टाकू ने कहा कि शिक्षक हमेशा विद्यार्थियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं पूरे शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करती हैं। घटना के बाद महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं भयभीत हैं। जिस संस्थान में कानून और संविधान का पाठ पढ़ाया जाता है, वहीं इस तरह की घटना चिंताजनक है। टाकू अध्यक्ष प्रो. इंदल पासवान ने कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वरीय आरक्षी अधीक्षक से भी मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
संगठन ने दोषी छात्रों पर कठोर कार्रवाई और परिसर में अनुशासन बहाल करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और छात्र-छात्राएं निर्भय होकर पढ़ाई कर सकें।
दाेनाें छात्राें ने एलएलबी फीस का भुगतान नहीं किया है। जब उनसे फीस जमा करने काे कहा गया ताे वे नाराज हाे गए अाैर चैंबर में घुसकर गाली गलाैझ व जान से मारने की धमकी देने लगे। वे मुझ पर फीस माफी का दबाव बना रहे हैं जाे की मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस पूरे घटना की जानकारी बिष्टुपुर थाने काे देते हुए एसएसपी काे भी मैने दी है। मुझे उम्मीद है इस संबंध में पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। -डाॅ जितेंद्र कुमार, प्रिंसिपल, काेअाॅपरेटिव लाॅ काॅलेज
प्रिंसिपल की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। बात यह है कि पहले वे बार बार सिर्फिकेट के लिए दौड़ा रहे थे। जब हमने इसका विरोध किया और समय तो वे नाराज हो गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। हम खुद उनके खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगे। क्योंकि उन्होंने हमें जंगली कहा है। जहां तक फीस की बात है तो पार्थाे प्रकाश माझी ने पहले ही भुगतान कर दिया है। लेकिन फिर भी उसका सर्टिफिकेट रोक कर रखा गया है। -भीम सेन मुर्मू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कोऑपरेटिव कॉलेज

