Home » JHARKHAND : पति ने पत्नी को चापढ से गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट

JHARKHAND : पति ने पत्नी को चापढ से गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के बाजार टाड के समीप अमित टोप्पो ने अपनी पत्नी मंजुला टोप्पो(मंजुला सिंह )की मुर्गा काटने वाले हथियार (चापड़) से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित चैनपुर छोड़ कर भागने के मनसा से बस स्टैंड पहुँचा जहाँ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार अमित टोप्पो और मंजुला टोप्पो के बीच हमेसा लड़ाई झगड़े होते रहता था ।इसके कारण मंजुला अपने मायके रामपुर में रहती थी। बुधवार की सुबह अमित टोप्पो रामपुर से अपनी पत्नी को समझा बुझा कर चैनपुर लाया था। वही रात्रि करीब 9:30 बजे मांस काटने वाले चापड़ से गर्दन पर लगातार वार कर मंजुला की निर्मम हत्या कर दिया।

गुरुवार सुबह की गाड़ी से फरार होने के लिए बस स्टैंड पहुंचा जहाँ पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयोग चापड़ को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है।

READ ALSO : यात्री शेड में घुसा टैंकर दो की मौत कई घायल, कई के मलबे में दबे होने की सूचना

पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उराँव ने बताया कि बुधवार देर रात अमित टोप्पो ने अपनी पत्नी मंजुला की मुर्गा काटने वाले चापड़ से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी ।आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles