Home » Chaibasa News : चक्रधरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Chaibasa News : चक्रधरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को स्टेशन के सेकंड एंट्री परिसर में नाबालिग के साथ मारपीट की घटना के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिक्लू प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट के पास एक नाबालिग युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक शादीशुदा युवक उसे अपने भरोसे में लेकर अपने साथ लाया था और पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग स्थानों पर अपने साथ घुमा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान युवक और उसके कुछ दोस्तों ने उसके साथ कई जगहों पर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने एक युवक का नाम पिक्लू प्रधान बताया है, जो जोडो गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि ईंट भट्ठा में भी उसके साथ गलत काम किया गया है।

नाबालिग ने बताया कि सोमवार को आरोपी उसे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया था। बाद में वह दोबारा सेकंड एंट्री परिसर में पहुंचा और नाबालिग को वहां बुलाया। वहां पहुंचने के बाद कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद मामला आरपीएफ और जीआरपी तक पहुंचा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने नाबालिग से आवश्यक जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और मामले में शामिल अन्य युवकों की भूमिका की भी जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसने काफी समय से कुछ खाया नहीं है और वह भूखी है। यह सुनने के बाद आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने उसे भोजन कराया। पुलिस द्वारा नाबालिग को आवश्यक संरक्षण और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मामले के अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। हालांकि ‌घटना को लेकर पश्चिम सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है, इस मामले को लेकर चक्रधरपुर थाना प्रभारी को पुरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Read Also Chaibasa News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,33,235 मामलों का निष्पादन, 39 करोड़ 51 लाख का समायोजन

Related Articles