Home » Chaibasa News : माटी पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह् रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Chaibasa News : माटी पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह् रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान शिविर में कुल 157 यूनिट रक्त संग्रह हुई, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शहादत दिवस सह रक्तदान शिविर का आयोजन राखा-आसनतलिया स्थित वीर शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन में आयोजन किया गया। आयोजन मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता विजय सिंह गागराई, विजय मेलगन्डी, प्रताप केटियार एवं लक्ष्मण महतो, बलराज हिंदवार, गौरी शंकर महतो, करन महतो , गणेश्वर महतो, ओम प्रकाश महतो , शंकर लाल महतो ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा के समक्ष दीप, धूप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित किया।

इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों भाजपा नेत्री मालती गिलवा, जेएलकेएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगंडी, बीकेएमस जिला अध्यक्ष अर्जुन मालवा, लान्डुपोदा मुखिया कुश पुरती , अशोक पुरती और कई गणमान्य लोगों ने शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने शहीद निर्मल महतो के साथ बिताए संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, उस दौर में हम सभी पूरी निष्ठा के साथ झारखंड आंदोलन में काम किया करते थे। तब नेताओं की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता था। रक्तदान का महत्व समझाते हुए उन्होंने आगे कहा कि मानव रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं होता। किसी भी इंसान द्वारा किया गया रक्तदान ही दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन या प्रसव के समय जरूरतमंद मरीज की जान बचा सकता है।

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया

शिविर में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने रक्तदान करने वाले युवाओं व लोगों का हौसला बढ़ाया। आयोजकों की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया गया।

ये रहे शामिल

शिविर को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज एवं भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर नीपेंद्र महतो , प्रदीप कुमार महतो, उमा महतो, बसंत महतो, खगेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरोद महतो, रामकुमार महतो,रोमित केटियार , शंभू चरण महतो, भुवनेश्वर महतो, प्रदीप महतो, दिलीप महतो, शिवलाल महतो, बकलेश महतो ,जेएलकेएम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय कुमार महतो , गणेश महतो, धीरज महतो, दीपक महतो, संजय महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, नीतीश महतो, कुलदीप महतो,समीर महतो, राकेश महतो, रोशन महतो,रवि महतो, मुकुंद महतो, हरिशंकर महतो, कमलेश महतो, राजेश महतो, भीम महतो,सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa News : डालसा की मदद से यूपी के भटके फूलदेव को मिला परिवार, डेढ़ साल बाद भाई से मिला

Related Articles