
Ranchi : देशभक्ति की भावना, सावन की संस्कृति और झारखंड की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से द फोटोन न्यूज़ के तत्वावधान में ‘आज़ादी के रंग, सावन के संग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आड्रे हाउस में हो रहा है। रविवार को तीन बजे से इसका आगाज हो चुका है। कलाकार अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर रहे हैं।

कजरी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति
सबसे पहले वंदना नम्रता कुमारी ने सावन में गाए जाने वाले कजरी गीत पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। उनका डांस दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद रांची के स्लम एरिया के बच्चों का डांस सबके दिलों को भाया। आद्या मिश्रा की सोलो डांस प्रस्तुति लाजवाब रही।
इसके बाद, कजरी पर सामुहिक नृत्य भी पसंद किया गया।
कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ सावन की सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड होमगार्ड्स एंड फायर सर्विसेज के डीआईजी मो. अर्शी हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) रंजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर-कम-ज्वाइंट डायरेक्टर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, झारखंड सरकार, रांची हाईकोर्ट की अधिवक्ता सुश्री सोनाली भट्टाचार्य, विश्व रिकॉर्ड धारक एवं लेखिका डॉ. मेघा, रांची तथा आश्वी डायग्नोस्टिक की संचालक रिधिमा अग्रवाल हैं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अर्शी ने कहा कि सावन परिवर्तन का महीना है। इस महीने में हर तरफ हरियाली नजर आती है। देश का स्वतंत्रता दिवस भी इसी महीने में मनाया जाएगा। मोहम्मद अर्शी ने ‘ऐ वतन तेरे लिए’ गीत गा कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 125 से अधिक बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जा रही है। बच्चे नृत्य, गायन, फैशन शो सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं कार्यों से पहचान बनाने वाले 11 युवा एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को ‘फोटोन युवा सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि ‘आज़ादी के रंग, सावन के संग’ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, कला और देशभक्ति से जोड़ने की एक पहल है। सावन की हरियाली और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस की भावना को जोड़ते हुए कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, देशप्रेम और झारखंड की प्रतिभाओं को सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है।
द फोटोन न्यूज़ की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए ग्रीन ड्रेस कोड (हरे रंग का परिधान) अनिवार्य है, दर्शकों के लिए कोई रंग या ड्रेस कोड नहीं है।
आयोजकों ने झारखंडवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और इस अनूठे सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम : ‘आज़ादी के रंग, सावन के संग’
आयोजक : द फोटोन न्यूज़
स्थान : ऑड्रे हाउस, रांची
दिनांक : 9 अगस्त 2026
समय: दोपहर 3 बजे से
प्रवेश : निःशुल्क
प्रायोजक
पैनेसिया हॉस्पिटल (Panacea Hospital)
वाईबीएन यूनिवर्सिटी (YBN University)

