Home » Chaibasa News : रिश्वत लेते गिरफ्तार बंदगांव थाना प्रभारी भेजा गया जेल

Chaibasa News : रिश्वत लेते गिरफ्तार बंदगांव थाना प्रभारी भेजा गया जेल

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को शुक्रवार को चाईबासा व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बता दें कि सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जमशेदपुर की टीम ने गुरुवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी का नाम हटाने और केस में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर उन्हें रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया।

न्यायालय ने सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जिले में इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Read Also Chaibasa News : बुंडू गांव के पास अचानक गिरने से महिला की मौत, रोआम हाट से लौट रही थी घर

Related Articles