Home » Dhanbad News : कोयला चोरी पर बड़ी कार्रवाई, BCCL में तैनात CISF के AC समेत चार इंस्पेक्टर निलंबित

Dhanbad News : कोयला चोरी पर बड़ी कार्रवाई, BCCL में तैनात CISF के AC समेत चार इंस्पेक्टर निलंबित

केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से कोयला चोरी और अवैध खनन की समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कोयला चोरी रोकने के उपायों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई थी।

by Rakesh Pandey
Suspended
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

धनबाद : धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के मामलों पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक सहायक कमांडेंट और चार इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर कोयला चोरी रोकने में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद कोयलांचल क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

किन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, सहायक कमांडेंट अरुंजय सिंह के साथ इंस्पेक्टर चंद्रभूषण सहगल, एमडी सोहेल शमीम और पारस यादव को निलंबित किया गया है। इन अधिकारियों पर सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाने का आरोप है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

समीक्षा बैठक के बाद लिया गया फैसला

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से कोयला चोरी और अवैध खनन की समीक्षा किए जाने के बाद इस मामले में सख्त रुख अपनाया गया। समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कोयला चोरी रोकने के उपायों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई थी। इसके बाद जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कोयलांचल में तेज हुई कार्रवाई

धनबाद और आसपास के कोयलांचल क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी बड़ी चुनौती बनी हुई है। हाल के दिनों में इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also- Jamshedpur Suicide : मानगो में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, बिरसानगर में छात्र ने की आत्महत्या

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles