Home » Bharat Jodo Yatra पहुंची देवघर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra पहुंची देवघर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करेंगे राहुल गांधी

by The Photon News Desk
Bharat Jodo Yatra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra झारखंड के देवघर पहुंच चुकी है। झारखंड में उनकी यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है। राहुल गांधी शुक्रवार को पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश किये थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बात की।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कहा- भाजपा ने आपकी सरकार चोरी करने की कोशिश की

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईडी, सीबीआई, आईटी से कहा कि जो भी हमारे विरोध में हैं, उसके पीछे पड़ जाइए। भाजपा ने झारखंड में आपकी सरकार चोरी करने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस ने आपके मतदान की रक्षा करते हुए सरकार बचाई।

Bharat Jodo Yatra: गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा हुई शुरू

शनिवार को Bharat Jodo Yatra गोड्डा के सरकंडा चौक से शुरू हुई। यहां राहुल गांधी ने जनसभा को संबोणित किया। अब वे देवघर पहुंच चुके हैं। देवघर में वे बाबा वैद्यनाथ की पूजा करेंगे। वहीं, देवघर में उनके स्वागत की तैयारी की गई है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गोड्डा में राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का मकसद है, सभी को एकजुट करना। भाजपा जो पूरे देश में नफरत फैला रही है, हम उसके खिलाफ आपलोगों के बीच आए हैं। मैं सही में लोगों की बात सुनने आया हूं।

READ ALSO : LK Advani Bharat Ratna : लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, वाजपेयी के बाद यह सम्मान पाने वाले भाजपा के दूसरे नेता

Related Articles