Home » Jamshedpur Accident : बिष्टुपुर में बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक घायल

Jamshedpur Accident : बिष्टुपुर में बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक घायल

इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जबकि बाइक सवार पूरी तरह सुरक्षित बच निकला।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur accident bistupur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रेलर के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने ट्रेलर का संतुलन खो दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जबकि बाइक सवार पूरी तरह सुरक्षित बच निकला। घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, ताकि यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Boram Murder: विसरा रिपोर्ट ने पलट दिया विनीता की संदिग्ध मौत का केस, बोड़ाम थाने में दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles