Home » Jamshedpur News : 27 सितंबर को सिदगोड़ा सोन मंडप में रक्तदान शिविर, 1500 यूनिट संग्रह का लक्ष्य

Jamshedpur News : 27 सितंबर को सिदगोड़ा सोन मंडप में रक्तदान शिविर, 1500 यूनिट संग्रह का लक्ष्य

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सामाजिक संस्था ‘कोशिश एक मुस्कान की’ की ओर से आगामी 27 सितंबर को सिदगोड़ा सोन मंडप में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को केबुल वेलफेयर एसोसिएशन क्लब में बैठक हुई। बैठक संरक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें संस्था के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

सुबह 8 से शाम 7 बजे तक होगा रक्तदान

बैठक में बताया गया कि 27 सितंबर को सिदगोड़ा सोन मंडप में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष भी शिविर में 1500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदान के लिए जागरूकता अभियान पर जोर

बैठक की शुरुआत में शंकर कर्मकार, कंचन डे, राजेश सिंह बम, अनुराग, शशि पांडे, शमशाद, आलोक, कुशल, रवि, एसवी राणा और मनोज सिंह उज्जैन ने रक्तदान से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा कि रक्त की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है, लेकिन कई बार समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता। ऐसे में नियमित रक्तदान शिविरों के साथ-साथ लोगों के बीच जागरूकता फैलाना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए छोटी-छोटी बैठकें आयोजित करने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए सलाहकार समिति बनाने का आग्रह किया।

सलाहकार समिति का गठन

बैठक के अंत में सलाहकार समिति की घोषणा की गई। समिति में अजय सिन्हा, प्रदीप भोजपुरिया, राजीव कुमार, जीतू शर्मा, रवि सिंह, अमूल्य कर्मकार, अमित शर्मा, अभिनव, वेद प्रकाश उपाध्याय, सतीश सिंह, मनोज सिंह उज्जैन और दुर्गा राव को शामिल किया गया।
सलाहकार समिति की ओर से त्रिदेव सिंह को रक्तदान शिविर का संयोजक घोषित किया गया। बैठक का संचालन राजीव कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा राव ने किया।
बैठक में अमूल्य कर्मकार, अजय सिन्हा, कंचन डे, राजेश सिंह बम, अमित शर्मा, जीतू सिंह, रवि सिंह, शंकर कर्मकार, प्रदीप भोजपुरिया, अनूप सिंह राजा और सुभाष कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles