Home » Bokaro News: बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, दो पुड़िया नशा और 8,450 रुपये नकद जब्त

Bokaro News: बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, दो पुड़िया नशा और 8,450 रुपये नकद जब्त

by Mujtaba Haider Rizvi
Bokaro Brown Sugar Arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ब्राउन शुगर विक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और बिक्री से जुड़े 8,450 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह डुमरो गांव में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर गनी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गिरफ्तारी से पहले वह 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बेच चुका था। बिक्री से मिली 8,450 रुपये की राशि भी उसकी जेब से बरामद की गई। पुलिस ने ब्राउन शुगर और नकदी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, चास भेज दिया गया।

डीएसपी ने बताया कि गनी अंसारी पहले भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

Read Also: Bokaro Protest: बोकारो में अभ्यर्थियों का धैर्य टूटा, होमगार्ड और चौकीदार भर्ती की मांग को ले किया उग्र प्रदर्शन

Related Articles