Home » The photon News : टाटा मोटर्स में 14.03% बोनस समझौता संपन्न, मिलेंगे अधिकतम 87,543 और औसत 53,787 रुपये

The photon News : टाटा मोटर्स में 14.03% बोनस समझौता संपन्न, मिलेंगे अधिकतम 87,543 और औसत 53,787 रुपये

151 अप्रेंटिस की हर वर्ष बहाली, डिप्लोमा के बाद स्थायीकरण पर सहमति; करीब 8,000 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को वार्षिक बोनस समझौता संपन्न हो गया। लगातार चली वार्ता के बाद प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बनी। इसके बाद टाटा मोटर्स के जनरल ऑफिस में सौहार्दपूर्ण वातावरण में यूनियन और प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस वर्ष कर्मचारियों को 14.03 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस के रूप में अधिकतम 87,543 रुपये, जबकि औसतन 53,787 रुपये प्राप्त होंगे। करीब 8,000 स्थायी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
पिछले वर्ष कर्मचारियों को 12.3 प्रतिशत बोनस मिला था। तब अधिकतम बोनस राशि 75,223 रुपये और औसत बोनस 50,160 रुपये थी। इस लिहाज से इस वर्ष बोनस प्रतिशत के साथ अधिकतम और औसत भुगतान में भी वृद्धि हुई है। सुपरनेशन के सदस्यों को 15,791 रुपये की राशि दी जाएगी। बोनस की राशि एक अक्तूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

जमशेदपुर टाटा मोटर्स बोनस

हर साल 151 अप्रेंटिस की बहाली

बोनस समझौते के साथ रोजगार के मुद्दे पर भी महत्वपूर्ण सहमति बनी है। समझौते के तहत हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की बहाली की जाएगी। अप्रेंटिसशिप के बाद डिप्लोमा कराने और इसके पश्चात स्थायीकरण का प्रावधान किया गया है।
मजदूर हित में पांच अहम फैसले
महामंत्री आरके सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बोनस के साथ मजदूर हित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी समझौता हुआ है। इनमें—
हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की बहाली और डिप्लोमा के बाद स्थायीकरण।
कर्मचारियों को मल्टी-स्किल का लाभ।
पांच टीएमएसटी प्रशिक्षुओं, जिनका नियोजन लंबित था, को नियोजन का अवसर।
पुराने डिप्लोमाधारियों को एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ।
प्रगति स्कीम के तहत प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं को विशेष इंक्रीमेंट।

ऑनलाइन शामिल हुए प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी

बोनस वार्ता में यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह शामिल हुए। प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ डीपी नाम्बिया, वीपी ऑपरेशन विशाल बादशाह, प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य वरीय अधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए।
समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यूनियन और प्रबंधन के सभी पदाधिकारी टाटा साहब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और संयुक्त तस्वीर खिंचवाई।
कंपनी गेट से निकला जुलूस, आतिशबाजी से मनाया जश्न
समझौता संपन्न होने के बाद कंपनी गेट से भव्य जुलूस निकाला गया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह खुले वाहन पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ कंपनी से निकले। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। जुलूस शाम करीब सात बजे यूनियन कार्यालय पहुंचा।
इसके बाद यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और सलाहकार प्रवीण सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बोनस समझौते की जानकारी दी। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बोनस के साथ मजदूर हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सहमति बनी ।

Read also – Jamshedpur Flyover: मानगो फ्लाइओवर के रैंप पर सरयू राय का सवाल, बोले- बिना अनुमति हुआ निर्माण, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

Related Articles

Leave a Comment