Home » Chaibasa News : चाईबासा चेंबर की 16वीं वार्षिक आम सभा कल, वार्षिक प्रतिवेदन व आय-व्यय होगा प्रस्तुत

Chaibasa News : चाईबासा चेंबर की 16वीं वार्षिक आम सभा कल, वार्षिक प्रतिवेदन व आय-व्यय होगा प्रस्तुत

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 157वें सत्र 2025-27 की पांचवीं कार्यसमिति की बैठक चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे की अध्यक्षता में संपन्न।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 157वें सत्र 2025-27 की पांचवीं कार्यसमिति की बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यसमिति की बैठक की कार्यवाही को सचिव नीरज संदवार ने पढ़ कर सुनाया। इसके पश्चात 23 अगस्त को पिल्लई टाउन हॉल चाईबासा में आयोजित होने वाली चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 16वीं वार्षिक आम सभा (AGM) की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वार्षिक आम सभा 2025-27 सत्र की प्रथम वार्षिक आम सभा होगी। बैठक में चेंबर के कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार (सी.ए.) द्वारा आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा कार्यसमिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसका कार्यसमिति ने अवलोकन एवं विचारोपरांत अनुमोदन किया।

23 अगस्त को होगी वार्षिक आम सभा की विस्तृत कार्यवाही

चेंबर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक आम सभा का संचालन मुकेश मोदी एवं रविकांत भूत द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इसके बाद स्वागत भाषण अध्यक्ष संजय चौबे द्वारा दिया जाएगा।

आम सभा में चेंबर के उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ललित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य ट्रस्टी अनिल खिरवाल तथा पूर्व अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष, चाईबासा नितिन प्रकाश द्वारा संबोधन किया जाएगा। इसके पश्चात सचिव नीरज संदवार द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार (सी.ए.) द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा उपस्थित सम्मानित सदस्यों के लिए उनकी व्यावसायिक योजनाओं से संबंधित प्रस्तुति भी दी जाएगी। साथ ही चाईबासा चेंबर की विभिन्न उपसमितियों के संयोजकों द्वारा सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष में किए गए कार्यों का ब्यौरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

खुला सत्र आयोजित

दोपहर 2:45 बजे से खुला सत्र आयोजित होगा, जिसमें उपस्थित सम्मानित सदस्य चेंबर की कार्यप्रणाली एवं व्यावसायिक हितों से जुड़े विषयों पर प्रश्न रख सकेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रश्न अध्यक्ष को संबोधित होंगे तथा अध्यक्ष स्वयं अथवा संबंधित विभाग के संयोजक को उत्तर देने के लिए अधिकृत कर सकते हैं। समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सदस्य द्वारा अधिकतम दो-तीन प्रश्न पूछने की व्यवस्था रहेगी। इसके उपरांत 16वीं वार्षिक आम सभा की संपुष्टि संविधान की सुसंगत धाराओं के तहत की सुनिश्चित की जाएगी तथा अंत में संयुक्त सचिव विवेक कुमार सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

चाईबासा चेंबर ने सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर वार्षिक आम सभा में उपस्थित होकर संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं व्यावसायिक हितों से जुड़े विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखें और सभा को सफल बनाएं।

Read Also Chaibasa News : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित भारत का आधार : पूर्व सांसद गीता कोड़ा

Related Articles