Home » Chaibasa News : जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 सितंबर से पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के साथ नए सत्र की होगी शुरुआत

Chaibasa News : जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 सितंबर से पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के साथ नए सत्र की होगी शुरुआत

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को भी चर्चा के बाद स्वीकृति दे दी गई। वहीं सत्र 2026-27 के क्रिकेट कैलेंडर को आंशिक संशोधन के साथ हरी झंडी दी गई। महासचिव द्वारा तैयार की गई 127 पन्नों की वार्षिक रिपोर्ट को भी प्रबंधन समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी समिति की पांचवीं बैठक रविवार 13 सितंबर को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम स्थित एसआर रूंगटा पैविलियन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने की।

बैठक में कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंकेक्षित आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में विभिन्न स्रोतों से कुल 39,75,613 रुपये की आय हुई, जबकि विभिन्न मदों में 34,15,699 रुपये खर्च हुए। इस प्रकार संघ को 5,59,614 रुपये की बचत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि कर निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल कर दिया गया है।

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को भी चर्चा के बाद स्वीकृति दे दी गई। वहीं सत्र 2026-27 के क्रिकेट कैलेंडर को आंशिक संशोधन के साथ हरी झंडी दी गई। महासचिव द्वारा तैयार की गई 127 पन्नों की वार्षिक रिपोर्ट को भी प्रबंधन समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

महासचिव असीम कुमार सिंह ने समिति को 26 सितंबर से शुरू हो रहे पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लीग के सफल संचालन के लिए पिछली बैठक में गठित गवर्निंग काउंसिल की अब तक हुई चार बैठकों में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया, जिसे सदस्यों ने मंजूरी दे दी।

बैठक में अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा के अलावा उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघानिया, महासचिव असीम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार, संयुक्त सचिव अनूप बर्मन और ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक सचिव शाहिद अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र चौबे, राजीव कुमार, आलम अंसारी, स्कूल प्रतिनिधि के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल के जय प्रकाश, आमंत्रित सदस्य के रूप में एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग की विजेता टीम यंग झारखंड क्रिकेट क्लब के सचिव श्याम किशोर प्रसाद और बी-डिवीजन लीग की विजेता टीम एसआर रूंगटा ग्रुप के प्रतिनिधि कृष्णा शर्मा उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa News : चक्रधरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles