चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और नगर परिषद, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए शिविर के पहले दिन उत्साहजनक भागीदारी रही और लगभग ₹1,78,000 का राजस्व संग्रह किया गया।
गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में सदर एसडीएम संजय कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषी मुर्मू, चैंबर के संस्थापक विकास चंद्र मिश्र, अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सचिव आयुष दोदराजका, कार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश केडिया सहित चैंबर के सदस्य, नगर परिषद कर्मी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एसडीएम ने की पहल की सराहना
सदर एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर नागरिकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने और समय पर दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
प्रशासन और जनता के बीच समन्वय बढ़ेग
नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के सहयोग पर बल दिया। कार्यपालक पदाधिकारी संतोषी मुर्मू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं।
भविष्य में भी जारी रहेंगे आयोजन
चैंबर अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों और नागरिकों की सुविधा के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने नागरिकों से बुधवार को शिविर के दूसरे दिन भी अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।मंच संचालन छोटेलाल तामसोय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सचिव आयुष दोदराजका ने दिया। समारोह में उपाध्यक्ष गौरव मुंद्रा, कोषाध्यक्ष शंभू पिरोजीवाला, कार्य समिति सदस्य रमेश पसारी, प्रमोद खिरवाल, रवि अग्रवाल, गणेश प्रसाद, राधा मोहन बनर्जी, छोटू लाल गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Read Also: Chaibasa News: चाईबासा में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 70 लोगों ने बताई समस्याएं

