Home » Chaibasa Sports News :अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट 2025-26 : पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को हराया

Chaibasa Sports News :अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट 2025-26 : पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को हराया

Chaibasa Sports News : U-16 inter district cricket 2025-26: सोहम मैती को मिला ‘मैन आफ द मैच’।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अंतर जिला अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को एक नजदीकी मुकाबले में एक विकेट से पराजित किया।

रामगढ़ की टीम के 46.3 ओवर में 224 रन


कोडरमा के चंदवारा स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में खेले गए आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ की टीम 46.3 ओवर में 224 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

44.1 ओवर में बनाये 226 रन

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 44.1 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सोहम मैती ने चार तथा चंदन प्रसाद ने दो विकेट हासिल किए। सोहम मैती ने बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखाते हुए 45 रन बनाए। शिवम लाल विश्वकर्मा ने 29, नीतीश कुमार ने नाबाद 28, कप्तान जिशान अहमद ने 27 तथा सिद्धार्थ जयसवाल ने 23 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सोहम मैती को मिला ‘मैन आफ द मैच’

मैच समाप्ति के बाद पश्चिमी सिंहभूम के सोहम मैती को उसके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार (5000/-) दिया गया।

Read Also: Chaibasa Naxal News : सारंडा मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहित 10 नक्सली ढेर

Related Articles