Home » Chakradharpur News : विक्षिप्त युवक का उपद्रव, दो रेल इंजनों के शीशे तोड़े, आरपीएफ जांच में जुटी

Chakradharpur News : विक्षिप्त युवक का उपद्रव, दो रेल इंजनों के शीशे तोड़े, आरपीएफ जांच में जुटी

Chakradharpur News : इस संबंध में बंडामुंडा आरपीएफ थाने में अज्ञात हमलावर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ आरोपी की शिनाख्त और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Railway Engine Glass Damage RPF Investigation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे युवक ने रेल पटरियों के बीच जमकर बवाल काटा। मामला राउरकेला रेलवे स्टेशन से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित के-केबिन क्षेत्र का है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, अप लाइन एवं जॉइंट लाइन पर दो रेल इंजन खड़े थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक अज्ञात युवक ने अचानक इंजनों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में दोनों इंजनों के सामने के सुरक्षा कांच टूटकर चकनाचूर हो गए और कांच के टुकड़े चालक दल की सीटों पर जा गिरे।

पथराव होता देख चालकों (लोको पायलटों) के बीच अफरा-तफरी मच गई। चालकों ने समझदारी दिखाते हुए खुद को बचाने के लिए इंजन के गलियारे (कॉरिडोर) में शरण ली।घटना की खबर मिलते ही बंडामुंडा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की गश्ती टीम तुरंत स्थल पर पहुंची। पुलिस बल को देखते ही उपद्रवी युवक झाड़ियों और आसपास के इलाके का फायदा उठाकर चंपत हो गया। जवानों ने संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया, परंतु आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

इस संबंध में बंडामुंडा आरपीएफ थाने में अज्ञात हमलावर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ आरोपी की शिनाख्त और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक अत्यधिक नशे में था या उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, हालांकि आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Read Also: Ghatshila News : सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन

Related Articles

Leave a Comment