Home » Chakrdharpur Nagar Nikay Election : अंतिम दिन दो ने किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

Chakrdharpur Nagar Nikay Election : अंतिम दिन दो ने किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

Chakrdharpur Nagar Nikay Election : कल होगी नामांकन पत्रों की जांच, शुक्रवार को नाम वापसी

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Nagar Nikay Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 9 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं।

अंतिम दिन बीरबल हाइबुरु और प्रकाश सिंह कोड़ाह ने नामांकन किया। दोनों प्रत्याशी बाजे गाजे के साथ पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और निर्वाचन पदाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा। टोटो चालक संघ ने बीरबल हाइबुरु को समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है। इस कारण उनके जुलूस में भारी संख्या में टोटो चालक शामिल थे।

इन 9 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए किए हैं नामांकन

  1. सन्नी उरांव, 2. उदय माझी, 3. डॉ विजय सिंह गागराई, 4. अनुप्रिया सोय, 5. माधो मुंडा, 6. उत्तम कुमार बालमुचू, 7. विजय सिंह सुंबरुई, 8. बीरबल हाइबुरु और 9. प्रकाश सिंह कोड़ाह।

अंतिम दिन वार्ड पार्षद के लिए 27 नामांकन

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न वार्डों के लिए तकरीबन 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं विभिन्न उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र का दूसरा और तीसरा सेट भी जमा किया।

अंतिम दिन बुधवार को वार्ड संख्या एक से रेखा शर्मा जेना, वार्ड संख्या दो से प्रीति होरो, जिंगी पुरती, बिनोती सामड, वार्ड संख्या 5 से राजेश शुक्ला, वार्ड संख्या 5 से शाहीन तबस्सुम, अरफी अली, वार्ड संख्या 7 से राखी सलूजा, वार्ड संख्या 9 से सखावत हुसैन, वार्ड संख्या 10 से कमलेश कुमार, रवि कुमार साव, जितेंद्र लाल गुप्ता, मनीष कुमार विश्वकर्मा, उमाशंकर गिरी, वार्ड संख्या 12 से प्रदीप दास, श्याम यादव, वार्ड संख्या 14 से सीता तांती, रानी रजक, वार्ड संख्या 15 से रामनवमी प्रसाद, वार्ड संख्या से 17 से विनोद महतो, वार्ड संख्या 18 से मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद नूरुद्दीन, वार्ड संख्या 19 से उजमा खातून, तराना आजमी, जहां आरा, वार्ड संख्या 21 से भीमसेन होनहागा, आशा कुमारी रुड़ा, हेमवती हेंब्रम, विजय सिंह सुंबरुई, वार्ड संख्या 22 से उषा कुजूर, मंजू मिंज, जोशीला समड, वार्ड संख्या 23 से अजय कश्यप, राम जामुदा, सीताराम तैसुम, विशाल मुंडा, विश्वास माझी, साइमन जोसेफ गागराई आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि अंतिम दिन वार्ड संख्या 2 से बिनोती सामड और वार्ड संख्या 22 से उषा कुजूर ने नामांकन पत्र खरीदा था। हालांकि दोनों ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।

Read Also: Chakradharpur Illegal Sand : आधी रात माफिया पर प्रशासन की मार, 2500 सीएफटी अवैध बालू किया गया जब्त

Related Articles

Leave a Comment