Home » Chatra Missing Children: छपरा में मिले चतरा से लापता तीन बच्चे, पुलिस ने ली राहत की सांस

Chatra Missing Children: छपरा में मिले चतरा से लापता तीन बच्चे, पुलिस ने ली राहत की सांस

by Birendra Ojha
Chatra Missing Children
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड में चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बिहार के छपरा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। सोमवार देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे के साथ-साथ बच्चों के परिजनों ने भी राहत महसूस की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को उनके परिवार के हवाले किया जाएगा।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हेठ दोहर पंचायत स्थित जोलहा-तेतरिया गांव से तीनों बच्चे लापता हो गए थे। उनके अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तलाश के लिए विशेष प्रयास शुरू किए गए।

थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के संभावित ठिकानों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही तकनीकी माध्यमों की मदद से उनकी लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों नाबालिग बिहार के छपरा में मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और तीनों को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम बच्चों को लेकर चतरा लौट रही है।

Related Articles

Leave a Comment