
jamshedpur : जमशेदपुर महानगर इंटक कार्यकारणी की बैठक महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘ राजू ‘ की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में संगठन की मजबूती से लेकर उसके विस्तार पर व्यापक चर्चा की गई। मौके पर मुख्य रूप से टाटा वायर इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री पंकज कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की धर्मपत्नी की आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए किया गया। मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जगदीश महतो को जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजेश सिंह ‘ राजू ‘ ने कहा कि जगदीश महतो काफी समय से इंटक के सदस्य एवं पदाधिकारी रहें है और जिला स्तरीय कार्यक्रम में हमेशा इनका योगदान रहता है इनका इंटक एवं कांग्रेस के प्रति ईमानदारी एवं निस्वार्थ भाव से किये गए कार्य को देखते हुए उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश सिंह ने कहा कि आज की बैठक जमशेदपुर महानगर इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर था। मगर इतनी दुःखद समाचार प्राप्त होने के बाद सर्वसहमति से तय किया गया कि अगली बैठक में प्रशिक्षण शिविर की तिथि पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से टाटा वायर इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह के अलावा चंदा सिंह राजपूत, देव कुमार, जेपीएन.सिंह, अभिषेक कुमार, जगदीश महतो, नंदनी सामंत, केशव तिवारी, आनंद कुमार, मनीष सिन्हा, दिलीप कुमार, समरेश सिंह, नारायण पासवान आदि उपस्थित थे।

