Home » East Singhbhum News : दलमा में कई सप्ताह से चल रहा था अवैध खनन! पटमदा में प्रशासन ने क्रशर किया सील, पत्थर जब्त

East Singhbhum News : दलमा में कई सप्ताह से चल रहा था अवैध खनन! पटमदा में प्रशासन ने क्रशर किया सील, पत्थर जब्त

अवैध खनन के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में खनन, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

by Mujtaba Haider Rizvi
dalma stone crusher
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के धुसरा गांव में दलमा इको-सेंसिटिव जोन के भीतर कथित अवैध खनन और क्रशर संचालन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर धालभूम एसडीओ अर्नव मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर अवैध क्रशर मशीन को सील कर दिया। मौके से जनरेटर, स्टोन चिप्स और बोल्डर भी जब्त किए गए हैं।

कई सप्ताह से चल रहा था क्रशर संचालन

प्रशासन को सूचना मिली थी कि धुसरा गांव में सुभाष कुमार साही द्वारा कथित तौर पर कई सप्ताह से बिना अनुमति क्रशर मशीन का संचालन और पत्थर खनन किया जा रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद प्रशासन ने संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टाटा मैजिक वाहन पर लदा जनरेटर, करीब 100 सीएफटी स्टोन चिप्स और 150 सीएफटी बोल्डर बरामद किए गए। जब्त सामग्री को पटमदा थाना परिसर में रखा गया है। वहीं, मौके पर संचालित क्रशर मशीन को सील कर दिया गया।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

अवैध खनन के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में खनन, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम में धालभूम एसडीओ अर्नव मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक, खान निरीक्षक ए. मजूमदार, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास और पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता शामिल थे। इसके अलावा प्रदूषण विभाग के जेई आफताब आलम, वन विभाग के प्रभारी फॉरेस्टर अंकित कुमार श्रीवास्तव, राजा घोष, लखी राम सरदार और सीजन टुडू भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध खनन और क्रशर संचालन को लेकर निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना है।

Read also Seraikela Education : सीपीएस आदित्यपुर के 81 छात्रों ने अर्का जैन विश्वविद्यालय में समझीं करियर की संभावनाएं, जाना AI का रहस्य

Related Articles

Leave a Comment