
जमशेदपुर : झारखंड के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न राउंड की काउंसिलिंग पूरी होने के बावजूद डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कई सीटें रिक्त रह गई हैं। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के बाद बची सीटों को भरने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को ओपन इंटरव्यू के जरिए सीधे नामांकन का अंतिम मौका दिया है।
विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. (डॉ.) रंजीत कुमार सिंह द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए निजी और पीपीपी मोड पर संचालित तकनीकी संस्थानों के डिग्री व डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर (नियमित) तथा तृतीय सेमेस्टर (लेटरल एंट्री) की रिक्त सीटों पर 13 सितंबर को विभागीय प्रतिनिधि की मौजूदगी में ओपन इंटरव्यू आयोजित कर नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक एवं निर्धारित योग्यताधारी छात्र सीधे संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर दाखिला ले सकते हैं।
इन प्रमुख संस्थानों में होगा सीधा नामांकन
जमशेदपुर व आसपास: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिग्री + डिप्लोमा), बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिग्री + डिप्लोमा), मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (डिमना रोड, मानगो), अल-कबीर पॉलिटेक्निक (डिग्री + डिप्लोमा), चांडिल पॉलिटेक्निक, बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक, चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (पश्चिमी सिंहभूम)।
राज्य के अन्य प्रमुख संस्थान जहां सीटे रिक्त हैं
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ओरमांझी), जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी (नामकुम), विद्या मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (तुपुदाना), सेंटर फॉर बायो-इंफॉर्मेटिक्स (हिनू), बीआईटीटी पॉलिटेक्निक, कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी व पॉलिटेक्निक, सरोजिनी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बुंडू), निलई एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुपख् सिल्ली पॉलिटेक्निक, हैदर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, केके पॉलिटेक्निक व केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (धनबाद), पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (धनबाद), धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बिरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (धनबाद), गुरु गोविंद सिंह टेक्निकल कैंपस (चास, बोकारो), बोकारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (गिरिडीह), खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (गिरिडीह), राम गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी व पॉलिटेक्निक (कोडरमा), गिरिजा इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक (रामगढ़), डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डाल्टनगंज), रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज, पाकुड़ पॉलिटेक्निक, गोला पॉलिटेक्निक, मधुपुर पॉलिटेक्निक, गढ़वा पॉलिटेक्निक और गुमला पॉलिटेक्निक।

