Home » Dumka Accident: दुमका में दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, सब-इंस्पेक्टर की मौत

Dumka Accident: दुमका में दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, सब-इंस्पेक्टर की मौत

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद एसआई हेमंत भगत दोबारा घटनास्थल पर लौटे और कांस्टेबल देवकी प्रजापति के साथ सड़क जाम हटाने व यातायात सामान्य कराने में जुट गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
Dumka Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka :‌ दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत की मौके पर ही मौत हो गई। वह सड़क दुर्घटना के बाद लगे जाम को हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुटे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें और एक कांस्टेबल को कुचल दिया।

बताते हैं कि शिकारीपाड़ा इलाके में गिट्टी से लदे दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक और सह चालक समेत कुल चार लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद एसआई हेमंत भगत दोबारा घटनास्थल पर लौटे और कांस्टेबल देवकी प्रजापति के साथ सड़क जाम हटाने व यातायात सामान्य कराने में जुट गए।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दोनों पुलिसकर्मियों को कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल देवकी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

Also Read: Hemant Soren Kharsawan : सीएम हेमंत बोले- खरसावां गोली कांड के शहीदों की खोज के लिए बनेगी कमेटी, मसौदा तैयार

Related Articles

Leave a Comment