Home » Jamshedpur News : तालाब में नहाने गए दो किशोरों पर गिरी आकाशीय बिजली, कुसुम के पेड़ के नीचे हो गए थे

Jamshedpur News : तालाब में नहाने गए दो किशोरों पर गिरी आकाशीय बिजली, कुसुम के पेड़ के नीचे हो गए थे

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। साथ मौजूद युवकों ने तत्काल ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur news boram
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंकाधासा गांव में रविवार देर शाम बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

झुलसे हुए किशोरों की पहचान कोंकाधासा गांव निवासी 15 वर्षीय दीपक सिंह और 17 वर्षीय फतू सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार शाम दोनों किशोर तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों कुछ अन्य युवकों के साथ तालाब किनारे स्थित कुसुम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी बीच तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में दीपक और फतू आ गए। वज्रपात की तेज आवाज के बाद दोनों किशोर गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही बेहोश हो गए। वहीं, उनके साथ मौजूद अन्य युवक बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। साथ मौजूद युवकों ने तत्काल ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दोनों किशोरों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई।

बताया गया कि करीब दो घंटे बाद दोनों किशोरों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। सोमवार को डॉक्टरों ने बताया कि आकाशीय बिजली से झुलसे दोनों किशोरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Read also Palamu Crime: सोशल मीडिया पर हथियारों का शोऑफ पड़ा भारी, पलामू में छह से ज्यादा युवा गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment