Home » Chaibasa Accident News: मंझारी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी फरार

Chaibasa Accident News: मंझारी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी फरार

भागाबिला गांव निवासी सुंदरा बिरूवा की सड़क दुर्घटना में गई जान

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान भागाबिला गांव निवासी सुंदरा बिरूवा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सुंदरा बिरूवा रविवार को नीचे टोला गांव में गांव के पुजारी से मिलने गए थे। वहां से रात करीब 8 बजे वे पैदल अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर मंझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मंझारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुंदरा बिरूवा रविवार रात नीचे टोला से अकेले पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में अचानक एक बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और भाग निकला। परिजनों का कहना है कि बाइक चालक ताड़ापाई गांव का रहने वाला है, लेकिन अभी तक उसका नाम पता नहीं चल सका है।पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपी बाइक सवार की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस हादसे के बाद भागाबिला गांव में शोक की लहर है।

Read Also Chaibasa News : सेल की गुवा अयस्क खदान में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, आश्रित को नौकरी की मांग पर अड़े मजदूर

Related Articles