Home » West Singhbhum : बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर 17 हाथियों का डेरा, मची अफरा-तफरी, अलर्ट जारी

West Singhbhum : बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर 17 हाथियों का डेरा, मची अफरा-तफरी, अलर्ट जारी

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बड़ाजामदा से नोवामुंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक 17 हाथियों का झुंड आ धमका। यह घटना देर रात सुक्चेन मोटर के पास चढ़ाई वाले संवेदनशील मोड़ पर हुई। हाथियों के अचानक मुख्य सड़क पर आ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया और वे जहां-तहां अपनी गाड़ियाँ को खड़ी कर जान बचाने लगे। इस वजह से काफी देर तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की विशेष टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के लिए आतिशबाजी (पटाखे) की और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर आवागमन दोबारा बहाल कराया।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

गौरतलब है कि इस इलाके में पहले भी हाथियों द्वारा किए गए हमलों में कई लोग हताहत हो चुके हैं। पुरानी घटनाओं की वजह से आसपास के ग्रामीण और दैनिक यात्री बेहद डरे और सहमे हुए हैं। हाथियों की इस आवाजाही ने लोगों में एक बार फिर से किसी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ा दी है।

वन विभाग की चेतावनी व अपील

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की ओर से आम जनता, वाहन चालकों और राहगीरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हाथियों का झुंड दिखने पर उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

छेड़छाड़ न करें

हाथियों का रास्ता रोकने, फोटो खींचने या वीडियो बनाने और उन्हें उकसाने का प्रयास न करें। रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक अतिरिक्त सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नज़र बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

Read Also Chaibasa News : महिला कॉलेज चाईबासा में सादगी से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, छात्राओं ने लिया संकल्प

Related Articles

Leave a Comment