Home » Sahibganj Cyber Fraud: पुराना नोट दीजिए और पाईए 80 लाख रुपये तक इनाम….इसी विज्ञापन के झांसे में युवक ने गंवाए 43 हजार रुपये

Sahibganj Cyber Fraud: पुराना नोट दीजिए और पाईए 80 लाख रुपये तक इनाम….इसी विज्ञापन के झांसे में युवक ने गंवाए 43 हजार रुपये

पुराने नोट बेचने के नाम पर ठगी, प्रोसेसिंग फीस और GST के बहाने उड़ाए 43,220 रुपये उड़ा लिए। फेसबुक वीडियो देखकर युवक बना साइबर ठगी का शिकार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​साहिबगंज : साईबर ठगों ने ठगी का एक नायाब तरीका अपना लिया है। साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र में एक युवक पुराने नोट बेचकर रातों-रात अमीर बनने के सपने में ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसे 50 लाख रुपये का झांसा देकर 43 हजार से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए। इससे हमें सीख लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर मिलने वाले बड़े-बड़े इनामों के दावों से सावधान रहने की जरूरत है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​पीड़ित युवक ने 29 जुलाई को फेसबुक पर ‘राज ज्ञानी ओल्ड कॉइन कंपनी’ नाम का एक वीडियो देखा था। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि पुराने सिक्के और नोट के बदले 80 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​लालच में आकर युवक ने वीडियो में दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया। दूसरी तरफ मौजूद शख्स ने खुद को कंपनी का बड़ा अफसर बताया और युवक का भरोसा जीतने के लिए कुछ तस्वीरें और वीडियो भेजे। उसने युवक का पुराना नोट देखे। फिर कहा- पुराना नोट के बदले में आपको 50 लाख रुपये का इनाम मिल सकता है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​फीस के नाम पर ऐंठे पैसे, फिर दी केस की धमकी

​इसके बाद ठगों ने अपनी चाल चलना शुरू किया। उसने अलग-अलग किश्तों में पैसे मांगना शुरू कर दिया। ​रजिस्ट्रेशन और कूरियर के नाम पर पहले 720 रुपये और फिर 5,000 रुपये मांगे। ​GST और अन्य चार्ज के नाम पर 4,999 रुपये, 14,999 रुपये और आखिर में 17,502 रुपये ऐंठ लिए।

इस तरह कुल 43,220 रुपये ठगों ने यूपीआई खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब युवक को अहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हो रहा है और उसने और पैसे देने से मना किया, तो ठगों ने उसे डराना शुरू कर दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उल्टा उसी पर केस दर्ज कराने की दी धमकी

​ठगों ने पुलिस अफसरों की तस्वीरें भेजकर धमकी दी कि बरहेट में 50 लाख रुपये से भरी गाड़ी खड़ी है। अगर बाकी पैसे नहीं दिए और गाड़ी चोरी हो गई तो उल्टा उसी पर केस दर्ज करा दिया जाएगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

धमकी से परेशान होकर युवक ने रांगा थाने पहुंचकर ठगी में उपयोग हुए दो मोबाइल नंबर के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के या नोट महंगे दामों में खरीदने वाले विज्ञापनों पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी कूरियर, रजिस्ट्रेशन या टैक्स के नाम पर पैसे न भेजें। अगर आप साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

Read Also: JPSC प्रदर्शन के बीच आधी रात में हाई-वोल्टेज ड्रामा,पत्नी को नौकरी न मिलने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा 

 

 

 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles