Home » Chaibasa News : गांधी जयंती पर बोड़ादोरो में फुटबॉल का रोमांच, तीन दिवसीय स्पर्धा का हुआ भव्य आगाज

Chaibasa News : गांधी जयंती पर बोड़ादोरो में फुटबॉल का रोमांच, तीन दिवसीय स्पर्धा का हुआ भव्य आगाज

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के बोड़ादोरो स्थित खेल मैदान में तीन दिवसीय विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का गाजे-बाजे के साथ आगाज हुआ। डायमंड बुलेट क्लब, बोड़ादोरो के तत्वावधान में आयोजित इस खेल समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष- सह- झामुमो के चक्रधरपुर प्रखंड प्रमुख सन्नी उरांव ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट जनों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सन्नी उरांव ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य स्वागत किया गया।

उद्घाटन मैच में जय हो बाघमारा की जीत

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रोनी ब्रदर्स और जय हो बाघमारा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जय हो बाघमारा की टीम ने जीत दर्ज की। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों के तालमेल और शानदार खेल की जमकर हौसला अफजाई की।

खेल से बढ़ता है अनुशासन और भाईचारा: सन्नी उरांव

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने कहा कि बापू की जयंती पर ऐसे आयोजनों का होना युवाओं में अनुशासन, संगठन और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। खेल न सिर्फ शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने निरंतर आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों की सराहना की।

ये लोग रहे उपस्थित

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड उप प्रमुख विनय प्रधान, इटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया, गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाई मुंडा और गणेश गागराई सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Read Also West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में संदिग्ध अवस्था में मिला गजराज का शव, वन महकमे में मचा हड़कंप, जांच जारी

Related Articles

Leave a Comment