
चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु के नवयुवक संघ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टेकराहातु एफसी, सोनापोसी एफसी और पुलिस टीम अपने-अपने ग्रुप में चैंपियन बनी। एक मुंडा स्तरीय के फाइनल मैच में सोनापोसी एफसी ने पहले हाफ में राहुल के बेहतरीन गोल बदौलत वाइएफसी सरजोमहातु, लुपुंगुटु को 1-0 गोल से पराजित कर विजेता बनी।
40 प्लस के मैच में पुलिस टीम चाईबासा विजेता
वहीं 40 प्लस के मैच में पुलिस टीम चाईबासा ने डिफेंस एफसी को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। जबकि ओपेन ग्रुप में टेकराहातु एफसी ने जिलिंगुटु एफसी को 1-0 से शिकस्त देकर चैंपियन टीम बनी। तीनों ग्रुप का खेल में रोमांच, कौशल,आक्रमकता और जोश भरपूर देखने को मिला। प्रतियोगिता में रेफरी बबलू तियू, सोंगा सुंडी, जीवन बारी, सिंगराय देवगम और सौरभ गोप थे।
राहुल बने मैन ऑफ द मैच
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सोनापोसी एफसी के राहुल और सिदिऊ को क्रमश: मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ टूर्नामेंट एवं लुपुंगुटु एफसी के जेम्स चाकी को अनुशासित खिलाड़ी व 40 प्लस के सुनील किस्पोट्टा को प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता-उपविजेता टीमों को मतकमहातु पंचायत के मुखिया जुलियाना देवगम, पंसस दीनबंधु देवगम, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनाराम देवगम, समाजसेवी वीर सिंह गोप, समाजसेवी बिरसा सावैयां, सेवानिवृत्त रेलकर्मी बैगो बानरा के हाथों नकद राशि एवं खस्सी प्रदान किया गया। समापन में अन्य उभरती टीमों को भी नकद राशि प्रदान किया गया।
नशा से दूर रहकर पढ़ाई के साथ खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं : जुलियाना
मौके पर मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि खेल हमें जीवन की आवश्यक चीजें अनुशासन, जुनून, संघर्ष, टीम भावना और एकता में रहना सिखाती है। लिहाजा हर युवा को खेलों से जुड़े रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी युवा नशा एवं अन्य बुरे चीजों से दूर रहकर पढ़ाई के साथ खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं।

विजेता टीमों के साथ अतिथिगण
चर्चित स्नेक रेस्क्यूअर दीपक बारी सम्मानित
पारितोषिक वितरण समारोह का मंच संचालन शिक्षक कृष्णा देवगम ने किया। इस दौरान कोल्हान के चर्चित स्नेक रेस्क्यूअर दीपक बारी को आयोजन समिति की ओर से मुखिया के हाथों सम्मानित किया गया। मौके पर दीपक ने सर्प दंश बचने के उपाय की जानकारी दी।
मौके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सोना सिंह देवगम, सचिव सुरजा देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम, मुंडा बिरसा देवगम, अभय चंद्र देवगम, संजीव देवगम, निस्तर देवगम, सोमा देवगम, कृष्णा पाड़ेया, जीतू बारी, मोटाय देवगम, राउतु सिंकू, जोगेन देवगम, लव किशोर पुरती, राजेश मास्टर समेत आयोजन समिति के सभी सदस्यगण व खेलप्रेमी मौजूद रहे।

