Home » Seraikela News: गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में मिला युवक का शव, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

Seraikela News: गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में मिला युवक का शव, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप एक किराये के मकान से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर निवासी सपन दास के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप शक्तिपद सिंह के मकान में बने एक कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच की। अंदर सपन दास मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल की जांच की।

बताया जाता है कि सपन दास विवाहित था। उसकी पत्नी और दो बच्चे जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह में रहते हैं। करीब चार माह पहले वह गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप किराये के मकान में रहने आया था। वह आरकेएफएल कंपनी में कार्यरत था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सपन दास उक्त मकान में एक दूसरी महिला के साथ रह रहा था। वहीं, मृतक की पत्नी की शिकायत पर संबंधित महिला के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है। पुलिस आत्महत्या, हत्या अथवा किसी अन्य परिस्थिति सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Read also – Jamshedpur News: मानगो के डिमना में 22 दिनों से जलसंकट, विरोध में कल से धरना

Related Articles