Home » Jamshedpur News: गौ सम्मान अभियान को सफल बनाने की तैयारी तेज, तैयार हुई कार्यक्रमों की रूपरेखा

Jamshedpur News: गौ सम्मान अभियान को सफल बनाने की तैयारी तेज, तैयार हुई कार्यक्रमों की रूपरेखा

आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे गौ संरक्षण और गौ सम्मान के इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करें तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने में तन, मन और धन से अपना योगदान दें।

by Mujtaba Haider Rizvi
VHP programme
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : जमशेदपुर में गौ सम्मान अभियान को सफल बनाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभियान को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों का सहयोग लगातार मिल रहा है। इसी क्रम में टाटानगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ, गोलपहाड़ी में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अभियान की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रणनीति बनी।  इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यक्रम को साझा किया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मीटिंग में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी के. प्रभाकर राव, विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रमुख अरुण सिंह, गौ सम्मान अभियान जमशेदपुर के संरक्षक सुरेश लाल, अभियान की सहयोगी मुनमुन चक्रवर्ती समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बैठक के दौरान गौ सम्मान अभियान के उद्देश्यों, आगामी कार्यक्रमों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने अभियान को समाज में जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक स्तर पर सफल बनाने पर जोर दिया। यहां झारखंड प्रभारी राधा वत्स ने कहा कि गौ संरक्षण और गौ सम्मान केवल एक धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे गौ संरक्षण और गौ सम्मान के इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करें तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने में तन, मन और धन से अपना योगदान दें। बैठक में अभियान की आगामी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Seraikela News: आदित्यपुर के कलाकार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 4 लाख मोतियों से तैयार किया भगवान राधा-कृष्ण का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पोर्ट्रेट

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles