
Ghatshila: घाटशिला कॉलेज में महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं साहित्यकार ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती 26 सितंबर शनिवार को समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय में ईश्वरचंद्र विद्यासागर के जीवन, शिक्षा-दर्शन, सामाजिक सुधार एवं साहित्यिक योगदान पर केंद्रित एक विशेष संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।
संगोष्ठी में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक ईश्वरचंद्र विद्यासागर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विविध आयामों पर अपने शोध आलेख प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक व प्रख्यात साहित्यकार वैभव मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन महाविद्यालय के इतिहास, भौतिक विज्ञान एवं बंग्ला विभाग के संयुक्त संयोजन में किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. चौधरी करेंगे। प्राचार्य ने कहा कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर का जीवन शिक्षा, सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और सुधारवादी दृष्टि का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम माना और महिला शिक्षा तथा सामाजिक समानता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से इस आयोजन में सहभागिता का आह्वान किया है।
Read also – Kolhan University Convocation : केयू दीक्षांत समारोह के लिए 25 व 25 सितंबर को पोशाक का वितरण होगा

