Home » Ghatshila News : काड़ाडूबा तारामणि मेमोरियल प्लस टू विद्यालय में रामदास सोरेन की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता

Ghatshila News : काड़ाडूबा तारामणि मेमोरियल प्लस टू विद्यालय में रामदास सोरेन की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता

Ghatshila News : विधायक ने कहा कि विद्यालय की गरिमा और संस्कार की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विद्यालय में चारदीवारी, भवन तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा।

by The Photon News Desk
Ghatshila Karaduba School Ramdas Soren Speech Competition
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : काड़ाडूबा स्थित तारामणि मेमोरियल प्लस टू विद्यालय में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की जीवनी एवं विद्यालय के विकास में उनके योगदान को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीद दामु टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि विद्यालय में बाबा रामदास सोरेन की जीवनी और उनके किए गए कार्यों का विद्यार्थियों द्वारा व्याख्यान किया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से इस वर्ष मैट्रिक एवं प्लस टू परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विधायक ने कहा कि विद्यालय की गरिमा और संस्कार की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विद्यालय में चारदीवारी, भवन तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र के महापुरुषों और उनके योगदान से परिचित कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

विशिष्ट अतिथि झारखंड आंदोलनकारी जगदीश भक्त ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र में शिक्षा और जागरूकता को नई दिशा एवं दशा प्रदान करेगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य सब्यसाची पात्र, मुखिया माही हांसदा, बलराम मार्डी, मनोज सिंह एवं सतीश सीट सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान सोमा सोरेन, सोनाली मानकी, अनुपम पाल, कपूर देवश्री मंडल, दृष्टि दास, महावीर हांसदा, पानो सोरेन, चंदन हांसदा एवं राजेश मानकी समेत अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Read Also: Ghatshila News : घाटशिला में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ पर दिया जोर

Related Articles