Home » Ghatshila News : घाटशिला में मेडिकल कॉलेज की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से मिले विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन

Ghatshila News : घाटशिला में मेडिकल कॉलेज की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से मिले विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन

Ghatshila News : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित पुराने बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को दोबारा शुरू करने की मांग की गई।

by The Photon News Desk
Ghatshila News: Medical College Demand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने मंगलवार को जिला परिसदन, जमशेदपुर में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा।

विधायक ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से घाटशिला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंभीर एवं विशेषज्ञ इलाज के लिए जमशेदपुर या पश्चिम बंगाल और ओडिशा के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसके अलावा मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित पुराने बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को दोबारा शुरू करने की मांग की गई। विधायक ने कहा कि पुराने PHC के बंद होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके पुनः संचालन से मुसाबनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

वहीं, धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन के जीर्णोद्धार और संचालन की मांग भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी गई। विधायक ने भवन की मरम्मत कराकर इसे स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने और जल्द CHC का संचालन शुरू कराने का आग्रह किया।

विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधायक की सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

Read Also: Ghatshila News: स्वर्णरेखा नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत

Related Articles

Leave a Comment