
Ghatshila : जगन्नाथपुर डिवाइडर के पास कोलकाता से रांची जा रही मर्सिडीज ई220डी कार आगे चल रहे टैंकर से मंगलवार सुबह पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार में सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए।
बताया गया कि कार में रांची के हरिओम टावर रेजिडेंस निवासी केशव अग्रवाल और आदित्य अग्रवाल सवार थे। हादसे में चालक केशव अग्रवाल को मामूली चोट लगी, जबकि आदित्य अग्रवाल सुरक्षित रहे। चालक ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कराया।
घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला थाना के एएसआई राजेंद्र मंडल पेट्रोलिंग टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे एक होटल के पास खड़ा कराया, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित न हो।
हादसे के बाद टैंकर मौके से आगे निकल गया। वाहन मालिक की ओर से घटना को लेकर अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। बताया गया कि दूसरी गाड़ी के पहुंचने के बाद क्षतिग्रस्त मर्सिडीज को टोचन कर सर्विस सेंटर भेजा जाएगा। वहीं, कार सवार दोनों लोग दूसरी गाड़ी से रांची के लिए रवाना हो गए।
Read Also: Ghatshila News: टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ेंगे सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी

