Home » Goilkera Power Grid : गोइलकेरा पावर ग्रिड में बड़ा हादसा : 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर LT लाइन पर गिरा, गोइलकेरा-सोनुवा-टुनिया की बिजली बाधित

Goilkera Power Grid : गोइलकेरा पावर ग्रिड में बड़ा हादसा : 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर LT लाइन पर गिरा, गोइलकेरा-सोनुवा-टुनिया की बिजली बाधित

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। चाईबासा से एमआरटी की विशेष टीम को भी गोइलकेरा बुलाया गया है

by Rajeshwar Pandey
Goilkera Power Grid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा स्थित पावर सब स्टेशन में शनिवार सुबह हुए तकनीकी हादसे के कारण आसपास के बड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार तड़के करीब 5 बजे सब स्टेशन के अंदर 11 हजार वोल्ट का जंपर तार टूटकर लो टेंशन लाइन पर जा गिरा। इसके चलते पूरे सिस्टम में हाई वोल्टेज करंट फैल गया। करंट के झटके से सब स्टेशन में लगे कई जरूरी उपकरण और कंट्रोल पैनल जलकर नष्ट हो गए। इस हादसे में टुनिया फीडर का 11 केवी ब्रेकर और सोनुवा फीडर का 33 केवी ब्रेकर के साथ पैनल भी क्षतिग्रस्त हो गए। केवल एसी सप्लाई ही नहीं, बल्कि सब स्टेशन का डीसी सिस्टम भी प्रभावित हुआ है। नतीजतन गोइलकेरा, सोनुवा, टुनिया और अन्य ग्रामीण फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, मरम्मत कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। चाईबासा से एमआरटी की विशेष टीम को भी गोइलकेरा बुलाया गया है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार और विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट अभय पाठक पूरे मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

विभाग की टीमें लगातार काम में जुटी

टेक्निकल असिस्टेंट अभय पाठक ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटने से शॉर्ट सर्किट हुआ और सभी फीडर प्रभावित हुए। विभाग की टीमें लगातार काम में जुटी हैं। प्रयास किया जा रहा है कि देर शाम तक प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाए।

Read ALso- Koderma Accident: कोडरमा में अनियंत्रित ट्रक का कहर, पहले दूसरे वाहन में टक्कर मारी, फिर दो दुकानों को किया ध्वस्त, एक गंभीर

Related Articles