Home » गोलमुरी में दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद बदमाशों का CCTV मूवमेंट, कोई बाइक से भागा तो कोई रेनकोट पहनकर इत्मीनान से निकला

गोलमुरी में दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद बदमाशों का CCTV मूवमेंट, कोई बाइक से भागा तो कोई रेनकोट पहनकर इत्मीनान से निकला

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई डकैती के बाद अपराधियों के फरार होने का पूरा घटनाक्रम अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। पुलिस को मिले फुटेज में बदमाशों के बैंक से निकलने के बाद अलग-अलग रास्तों से भागने की तस्वीरें सामने आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी बैंक से निकलने के बाद कुछ दूर तक पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर हिन्दू बस्ती की ओर निकल गए। वहीं, दो अन्य अपराधी गोलमुरी विश्वकर्मा लाइन की तरफ से बाइक पर जाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।

लूट के बाद फरार होने वाले एक अन्य संदिग्ध का तरीका भी सीसीटीवी में सामने आया है। विश्वकर्मा लाइन स्थित तिवारी बिल्डिंग की ओर से निकलने के बाद वह पहले रेनकोट पहनता है। इसके बाद वह बिल्कुल सामान्य अंदाज में मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल आगे बढ़ता दिखाई देता है। उसके हाव-भाव से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी बड़ी वारदात के बाद वहां से निकल रहा है।

पुलिस अब अलग-अलग जगहों से मिले सीसीटीवी फुटेज को जोड़कर अपराधियों के पूरे रूट का पता लगाने में जुटी है। फुटेज के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैंक से निकलने के बाद अपराधी किस-किस रास्ते से गए और आगे उन्होंने किन वाहनों का इस्तेमाल किया।

केनरा बैंक में लूट के बाद पुलिस ने गोलमुरी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। अपराधियों के पैदल और बाइक से अलग-अलग रास्तों से भागने की तस्वीरें जांच में अहम सुराग मानी जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Theft : मानगो के मीना अपार्टमेंट में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, ताला तोड़कर घर में घुसा था परिचित युवक

Related Articles