Home » Gorakhpur News: ठंड ने फिर बदला रुख, आज बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल

Gorakhpur News: ठंड ने फिर बदला रुख, आज बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने इससे पहले 19 जवनरी को ठंड के प्रकोप और शीतलहर के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से किसी प्रकार के अलर्ट को जारी नहीं होने पर सभी स्कूलों को खोलने के आदेश दिए थे।

by Anurag Ranjan
school-closed-in-patna-on-22-april-due-to-airshow-at-marine-drive- bihar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : ठंड के एक बार फिर बदले रुख को देखते हुए डीएम कृष्णा करूणेश (Gorakhpur DM) ने सोमवार देर शाम आदेश जारी कर 21 जनवरी को आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक विद्यालयों का संचालन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक होगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से जनपद में 21 जनवरी को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने इससे पहले 19 जवनरी को ठंड के प्रकोप और शीतलहर के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से किसी प्रकार के अलर्ट को जारी नहीं होने पर सभी स्कूलों को खोलने के आदेश दिए थे। सोमवार को कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित की गईं थीं।

स्कूल खुला मिलने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि छुट्टी के दौरान यदि कोई भी विद्यालय खुला मिलता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान बच्चों को विद्यालय आने के लिए बाध्य न किया जाए।

Read Also: Gorakhpur News: DDU में प्रारंभ हुईं स्नातक सम सेमेस्टर की कक्षाएं, ससमय पाठ्यक्रम पूर्ण करने का होगा प्रयास

Related Articles