Home » Gumla News : गुमला में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंडवासियों को बताया अत्यंत परिश्रमी, कहा- लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहित

Gumla News : गुमला में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंडवासियों को बताया अत्यंत परिश्रमी, कहा- लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहित

by Anand Mishra
Jharkhand Governar Santosh Kumar Gangwar in Gumla
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla (Jharkhand) : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राउरे मन के जोहार से अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में ही निहित है। झारखंड के लोग अत्यंत परिश्रमी हैं। महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक स्वालंबन की दिशा में सक्रिय काम कर रही हैं। राज्यपाल मंगलवार को गुमला में आयोजित अंतराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम सह कार्तिक जतरा समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 2024 को मैंने झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद आमजनों से व्यापक संवाद स्थापित किया। विकास योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

पूर्वी सिंहभूम के पीएमश्री केजीवीबी पदमदा की सराहना

उन्होंने कहा कि खूंटी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आईआईटी और नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल की। पूर्वी सिंहभूम के पीएमश्री कस्तूरबा बालिक विद्यालय पदमदा की छात्राओं ने नई दिल्ली में उत्कृष्ट बैंड का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान से आपसी सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव

राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय समुदायों के लिए केंद्र और राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. इस तरह के आयोजन से सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ विविधता में एकता, आपसी सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कार्तिक उरांव के विचार और आदर्श सभी के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गुमला की धरती सिर्फ सांस्कृतिक परंपराओं का ही नहीं बल्कि साहस संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

Related Articles