चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के गुवा खदान में बड़ा हादसा होने से बच गया है, जहां पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 टन लीटर का पानी टैंकर अचानक पलट गया। हादसे में डंपर ऑपरेटर सेल कर्मी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत गुवा सेल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर किया गया।
सेल प्रबंधन से की सुरक्षा की मांग
इस हादसे पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि यह हादसा गुवा सेल प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने सेल प्रबंधन से मांग की कि पहले सुरक्षा, उसके बाद उत्पादन की नीति अपनाई जाए और सभी पुरानी वाहनों को हटाकर नई गाड़ियों की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।
गुवा सेल खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
गुवा सेल खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में, एक ठेका कर्मी अरुण पूर्ति कन्वेयर बेल्ट में हाथ फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गए थें।

