Home » Gumla Murder: जमीन विवाद में महिला को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, तहकीकात में जुटी पुलिस

Gumla Murder: जमीन विवाद में महिला को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, तहकीकात में जुटी पुलिस

पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
गुमला में हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : जिले के पालकोट थाना अंतर्गत तपकारा पंचायत अंतर्गत खटगांव गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में‌ एक महिला (41) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। मृतका तारामुनि केरकेट्टा (41) है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

गौरतलब है कि तारामुनि केरकेट्टा घर के लिए पानी लेकर लौट रही थीं। तभी किसी ने पीछे से उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Read also Jamshedpur Independence Day: गोपाल मैदान में सुबह 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण, जिले में रहेगा ड्राई डे

Related Articles