Home » Dumka News : हंसडीहा में लूट की नीयत से युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

Dumka News : हंसडीहा में लूट की नीयत से युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

by Rakesh Pandey
goli- patna
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के लकड़ाटांड़ गांव से सटे पुल के पास सोमवार को बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से एक स्थानीय युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। बताया जाता है कि लकड़ाटांड़ गांव का युवक बाइक से नदी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल के पास पहले से खड़े कुछ बदमाशों ने बाइक छीनने के उद्देश्य से उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पैर में लगी।

इसी बीच सड़क पर लोगों की आवाजाही और ग्रामीणों की नजर पड़ने के कारण बदमाश अपनी योजना में सफल नहीं हो सके और मौके से भाग गए। घटना में शामिल बदमाशों की संख्या और उनकी पहचान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read Also- Palamu Accident : टेम्पू और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी

Related Articles

Leave a Comment