Home » JPSC-JSSC विवाद पर हजारीबाग में जुटेंगे दिग्गज भाजपाई, रघुवर दास की अगुवाई में डीसी-एसपी दफ्तर का करेंगे घेराव

JPSC-JSSC विवाद पर हजारीबाग में जुटेंगे दिग्गज भाजपाई, रघुवर दास की अगुवाई में डीसी-एसपी दफ्तर का करेंगे घेराव

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग को ले आंदोलन

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मिलकर जिला प्रशासन अर्थात डीसी और एसपी दफ्तर का घेराव करेंगे। यह पूरा विरोध-प्रदर्शन राज्य के युवाओं और छात्रों के हक की आवाज बुलंद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे।

सुबह 11 बजे निर्मल महतो पार्क के पास से सभी कार्यकर्ता एक साथ निकलेंगे। वहां से एक बड़ा रोड मार्च निकालते हुए समाहरणालय (डीसी ऑफिस) तक जाएंगे। रोड मार्च के बाद समाहरणालय परिसर के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जाएगा।

भाजपा की सबसे बड़ी मांग यह है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच हो। इसके अलावा समय पर परीक्षा न होने, नतीजों में हो रही देरी और धांधली के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।

​छात्रों पर से केस हटाने की मांग

बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मासूम छात्रों पर जो पुलिस केस दर्ज किए गए हैं, उन्हें तुरंत वापस लेने की भी मांग रखी गई है।

विरोध- प्रदर्शन की अगुवाई करने और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास खास तौर पर हजारीबाग पहुंच रहे हैं। वह सभा को संबोधित भी करेंगे।​स्थानीय भाजपा नेतृत्व और जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी सांसदों, विधायकों, छोटे-बड़े पदाधिकारियों और आम कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। भाजपा का कहना है कि यह लड़ाई केवल राजनीति की नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य की है।

Read Also: Jamshedpur News : आज शहर आएंगे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग 

 

 

 

Related Articles