Home » Chaibasa News : टेबो घाटी में बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत

Chaibasa News : टेबो घाटी में बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत

चाईबासा-रांची NH-75 पर हुआ हादसा, पुलिस ने शव किया जब्त

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार शाम चाईबासा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग NH-75 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। टेबो थाना क्षेत्र के पराया और कंडियांग हॉकी मैदान के समीप मनीला बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हाट से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बंदगांव थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव के दो युवक शनिवार को टेबो थाना क्षेत्र के चाकी हाट में सामान खरीदने आए थे। हाट से वापस घर लौटते समय रांची की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मनीला बस ने तीखे मोड़ पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस ने शव और वाहन किए जब्त

घटना की सूचना मिलते ही टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बंदगांव थाना की मदद से कराई जा रही है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों मृतकों की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए NH-75 पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also West Singhbhum News : कोल्हान में रेल सुविधाएं बेहतर बनाने को लेकर चाईबासा चेम्बर ने DRM से की मुलाकात, कई मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles