
रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुधवार को सत्तारूढ़ विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई। तेज बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन छाता लेकर बैठक स्थल पहुंचे। उनके साथ कई मंत्री और गठबंधन के विधायक भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, सदन में पेश होने वाले विधेयकों, विपक्ष के संभावित सवालों के जवाब और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्रियों और विधायकों को सत्र के दौरान समन्वय के साथ सरकार का पक्ष मजबूती से रखने का निर्देश दिया गया। उधर, एनडीए विधायक दल ने भी अलग से बैठक कर मानसून सत्र की रणनीति तय की। बैठक में विपक्ष ने भर्ती परीक्षाओं, कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रूपरेखा तैयार की

